×

चल आज खुद से प्यार करते है

By Vijay Meghwal in Poems » Short
Updated 23:58 IST Jan 22, 2022

Views » 875 | 2 min read

छोड़ कर सब कुछ चल एक

बार खुद से ही इजहार करते है 

चलो आज खुद से ही प्यार करते है

 

 बांधी थी जो उम्मीदें किसी और से

चलो आज वो खुद से करते है 

चल आज खुद से ही प्यार करते है

 

 तकलीफे,दर्द जो दिए थे कभी दूसरो ने 

क्यों न भुला दे उन्हें आज

एक बार फिर ये वो ही खता करते हैं

चल आज खुद से प्यार करते है

 

छोड़ का सारी चिंताओं को

एक नई शुरूआत करते हैं 

अधूरा छोड़ दिया जो सफर

आज  फिर उसकी शुरुआत करते है 

चल आज खुद से प्यार करते हैं

 

किसी के आने से जिन्दगी खुशहाल हो जायेगी 

ये फालतू की बाते और इंतजार छोड़ 

चल बाहें फैला कर जिंदगी का इस्तकबाल करते है 

चल आज खुद से प्यार करते है 

 

कोरे थे जो पन्ने जिंदगी के 

आज उन पर एक नई कहानी लिखते है 

बेरंग थी जो तस्वीरें,

आज उनमें फिर से रंग भरते है 

चल आज खुद से प्यार करते है

 

 

 

1 likes Share this story: 1 comments

Comments

Login or Signup to post comments.

Kalamwali 23-Jan-2022 08:56

Bahut khoob!

Sign up for our Newsletter

Follow Us